बस्ती में 39 लाख 87 हजार की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण केन्द्र -A garbage disposal center will be built in Basti at a cost of 39 lakh 87 thousand

नगरपालिका अध्यक्ष ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए विधि विधान से किया पूजन
जनता से किये वादे 
चरणबद्ध
से होंगे पूरे-नेहा वर्मा
बस्ती। बस्ती में बनेगा कूड़ा निस्तारण केन्द्र। जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ विधि विधान से कोठवा भरतपुर के निकट कूडा निस्तारण केन्द्र एम.आर.एफ. सेन्टर के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नेहा और अंकुर वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की कड़ी में 39 लाख 87 हजार की लागत से शहर से सटे कोठवा भरतपुर में कूडा निस्तारण केन्द्र एम.आर.एफ. सेन्टर का निर्माण कराया जायेगा। इससे कूडा निस्तारण में तेजी आयेगी।  पालिकाध्यक्ष नेहा वर्मा ने इस मौके पर कहा कि उन्होने चुनाव के दौरान नगर पालिका क्षेत्र की जनता से जो वायदा किया था उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और नया पुराने