कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस की मदद से बची जान

बस्ती। गुरुवार की रात इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप ,नगर बाजार के पास कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमे घायल राजवंत पुत्र रामनारायण उम्र 45 वर्ष,ग्राम केवटली, ब्लॉक बहादुरपुर ,जिला बस्ती के निवासी जो नगर बाजार से अपने जानने वाले के यहाँ से होकर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ़्तार चार पहिया ने  साइड से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे घायल के दाहिने पैर का पंजा कट गया और सिर में भी काफी चोट आई, यह देख आसपास मौजूद लोगों तत्काल 108 पर कॉल किया। गाड़ी नंबर UP32FG0838 ऐसाईन हुआ और एम्बुलेंस घाटना स्थल पर समय पहुंचगयी। घायल का कटा हुआ पैर देखकर ईएमटी ने तत्काल फर्स्ट एड की सहायता से कटे हुवे पैर के पंजे से बहते हुवे खून को कंट्रोल किया और कॉल सेंटर पर उपस्थित ईआरसीपी डॉक्टर की मदत से जरूरी सलाह ले कर प्राथमिक उपचार करते हुए, जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत में अब सुधार है। उनके घर वालो ने पहुंच के एंबुलेंस के  ईएमटी कन्हैया कुमार पायलट अर्जुन कुमार को धन्यवाद दिया। साथ ही सरकार के इस अच्छे सर्विस 108 को बहुत धन्यवाद दिया।

और नया पुराने