आरएसएस द्वारा कैली स्थित शिवमंदिर पर आयोजित हुआ खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम- Khichdi dinner program organized by RSS at Shiv Mandir in Cali-

खिचड़ी भोज से मिलता है सामाजिक समरसता का संदेश
जरूरतमंदों में वितरित किए गए कंबल

    बस्ती। मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बस्ती नगर के तत्वावधान में कैली रघुवंशपुरी शिवमंदिर पर खिचड़ी सहभोज और कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता पं0 अवधेश कुमार मिश्र ने किया और वक्ता के रूप में राज बिहारी प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख ने संक्रान्ति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने हिन्दू समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
    इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आता है। समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने के लिए सहभोज जरूरी होता है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किए। कंबल पाकर निराश्रितों के चेहरे खिल उठे।
    कार्यक्रम में विभाग प्रचारक डॉक्टर अवधेश, जिला प्रचारक अजीत, विभाग कार्यवाह आशीष, जिला कार्यवाह गिरिजा, नगर कार्यवाह धर्मराज, भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  महेश शुक्ल, पवन कसौधन ,विहिप अध्यक्ष गोपेश पाल, विहिप नेता सत्य प्रकाश सिंह, विहिप नेता श्रद्धेय पाल, प्रमोद पाण्डेय, अगम सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  .

और नया पुराने