जिलाधिकारी ने अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा किये जा रहे विकास एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, टांडा इकाई द्वारा सीएएसआर के तहत ग्राम सभा विहरा एवं हुसेपुर में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कारखाना प्रमुख नागेश उपाध्याय ने जिलाधिकारी कौ पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने जिलाधिकारी को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा आसपास के गांव में किये गये विभिन्न विकास कार्यों एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये गये कार्यों की जानकारी दीजिलाधिकारी ने अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा किये जा रहे विकास एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से ग्रामीणों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है और उनका जीवन स्तर सुधरता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टांडा डॉ0 शशिशेखर, राजमन वर्मा ग्राम प्रधान हुसेपुर, ललित सिंह सिविल इंजीनियर, अवधेश राय, मनोज शाह, समरनाथ मिश्रा, राममूरत वर्मा, केशवराम विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, पिंटू मिश्रा, राजेश वर्मा, हौसिला वर्मा, राधेश्याम वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, छगेलाल वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान एवं दोनों ग्रामवासियों द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट का आभार व्यक्त किया गया एवं उन्नति की कामना की गयी। इस अवसर पर एचआर हेड करूणाकरण तिवारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी विकास एवं सामाजिक कार्य करते रहने की बात कही गयी।
Tags
उत्तर प्रदेश