वृद्धजनों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखने के दिए निर्देश
बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा अपने पिता डा0 सी0बी0 भारती, माता विद्या भारती एवं पत्नी खुशबू आर्या तथा बेटी अनुकृति कीर्ति के साथ वृद्धाश्रम बनकटा बस्ती में वृद्धजनों से मुलाकात की और उपलब्ध व्यवस्थाओं पर चर्चा की। टेलीविजन चलता हुआ नहीं पाया गया जिसमें किसी प्रकार की खराबी थी इसके संबंध में उन्होंने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी बस्ती को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार चौधरी को भी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उनके द्वारा वृद्धजनों में फल वितरण किया गया। संस्था प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि संस्था में रह रहे वृद्ध जनों को समय से नाश्ता, खाना, ठंडक में गर्म पानी, कंबल, बिस्तर आदि की व्यवस्था नियमित रूप से करते रहें। इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह, सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।