सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने पीएमश्री विद्यालय में बांटे स्वेटर -Social worker Ashok Srivastava distributed sweaters in PMShri Vidyalaya.

बस्ती। पीएमश्री विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव में बच्चों को स्वेटर बांटे। उल्लेखनीय है कि उन्होंने मुसहा स्थित इस पीएमश्री विद्यालय को गोद लिया है।

     आज सामाजिक कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक रामसजन यादव, छात्र छात्राओं व अध्यापकों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चन किया। उन्होंने विद्यालय के 25 से ज्यादा बच्चों को स्वेटर बांटे।
      इससे पहले अशोक श्रीवास्तव ने कक्षा में जाकर उनसे पाठ्यक्रम और इससे हटकर अनेक सवाल पूछे। बच्चों ने सभी का सटीक जवाब दिया। प्रेरक प्रसंग सुनाकर बच्चों को उत्साहित किया। सामाजिक कार्यकर्ता  ने अपने सम्बोधिन में कहा कि आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक सुधारों के लिये सिर्फ शासन सत्ता ही जिम्मेदार नही है। देश का हर नागरिक विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों की दिशा में बेहतर प्रयास कर सकता है। शिक्षा और संस्कारों से सम्पन्न व्यक्तियों को चाहिये कि वे अच्छाइयों को विस्तार दें। इसके लिये जनसामान्य के बीच जायें और अपनी अच्छाइयों का प्रभाव छोड़ें।
      प्रधानाध्यापक ने पुष्पगुच्छ देकर अशोक श्रीवास्तव का स्वागत किया। कहा मानवीय मूल्यों का क्षरण काल चल रहा है। ऐसे में सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने के लिये सभी को आगे आना चाहिये।
     इस मौके पर दशरथ नाथ पाण्डेय, जगदीश कुमार, शंकराचार्य, कुमकुम लता श्रीवास्तव, विमला, देवी, कुन्नू देवी, विजय श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, भानू आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने