प्रवक्ता के पद पर चयनित हुई जूही, खुशी की लहर -Juhi selected for the post of lecturer , wave of happiness

बस्ती। जनपद बस्ती के हर्रैया विकास खण्ड के समौड़ी गांव निवासी जूही मिश्रा का चयन वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता के पद पर हुआ है। परिणाम आते ही परिजनों में खुशियां छा गयी।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को बिहार लोक सेवा आयोग के राजकीय इण्टर कालेज प्रवक्ता भर्ती का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें जुही का चयन वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह बिहार राज्य में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जूही ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार वालों को देते हुए कहा कि संघर्ष लंबा रहा लेकिन वह इस सफलता से काफी खुश हैं और आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। परिवार के लोगों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर जूही को बधाई दिया।
        जूही के पिता अशोक कुमार मिश्र, बड़े भाई रवीश कुमार मिश्र तथा भाभी अनुराधा मिश्रा उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत हैं। जूही की  प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हर्रैया में हुई है। जबकि बीएससी, एमएससी तथा बीएड की शिक्षा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है।
       जूही की सफलता पर रामसुमति मिश्र, दुर्गा प्रसाद मिश्र, महेन्द्र कुमार मिश्र, सरोज मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, मधू मिश्रा, प्रेम शंकर ओझा, मनीष पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, राजेश पाठक, अभिषेक मिश्र, शिल्पी मिश्रा, नेहा मिश्रा, वेद प्रकाश मिश्र, गोलू, किशन, उत्तम, गोपाल, रौनक, अंकुर, रितिका, आद्यया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

और नया पुराने