अल्ट्राटेक सीमेन्ट लि0 टाण्डा द्वारा जिला कारागार में 200 कैदियों को वितरित किया गया कम्बल -Blankets distributed by Ultratech Cement Ltd. Tanda to 200 prisoners in the district jail

अम्बेडकरनगर। अल्ट्राटेक सीमेन्ट लि0 टाण्डा द्वारा सीएसआर के तहत ठंड को देखते हुए आज जिला कारागार अम्बेडकरनगर में 200 कैदियों को कम्बल वितरण किया गया।
     इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशिकान्त मिश्रा, अल्ट्राटेक सीमेन्ट कारखाना प्रमुख नागेश उपाध्याय, एचआर हेड करूणाकरन तिवारी, अवधेश राय, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे।
     जेल अधीक्षक ने कैदियों को कम्बल वितरण करने के लिए अल्ट्राटेक के प्रति आभार जताया। उन्होंने अल्ट्राटेक के उन्नति की कामना करते हुए कारखाना प्रमुख नागेश उपाध्याय को धन्यवाद दिया।

और नया पुराने