उन्नति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का होता है सर्वागींण विकास-संयुक्त शिक्षा निदेशक
जूनियर वर्ग में गुलआफ्शां फातिमा, सीनियर वर्ग में शलिनी यादव का प्रथम स्थान
बस्ती। उन्नति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती में किया गया। जिसमें बैगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, शिवहर्ष किसान इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साऊंघाट के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की गुलआफ्शाँ फातिमा का प्रथम स्थान, रोजी द्वितीय और सौम्या राजभर का तृतीय स्थान रहा। वहीं सीनियर वर्ग में शिवहर्ष किसान इण्टर कालेज की शालिनी यादव का प्रथम स्थान साक्षी उपाध्याय का द्वितीय स्थान एवं अंकित चौधरी का तृतीय स्थान रहा। शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती के हाल में सफल छात्रों कों मोंमेटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह प्रधानाचार्य शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती ने किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन से सभ्य समाज की रचना की जा सकती है।
कस्तूरबा गांधी बलिका विद्यालय की वार्डेन माधुरी त्रिपाठी ने बच्चों को संस्कारयुक्त होने एवं समय का सदुपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने हिन्दी को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पत्रकार सर्वेश श्रीवास्तव ने बच्चों को सफल होने के टिप्स दिए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर उन्नति सेवा चौरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सुलेख प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक विकास एवं सामाजिक स्तर पर व्याप्त असमानता को दूर करता है। उन्होंने सफल छात्रों को शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, साहब राम मौर्य, डॉक्टर कमलेश चौधरी, अखिलेश यादव, बलराम, रोहित दास, यशवर्धन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
इनको मिला सम्मान-प्रधानचार्य योगेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, माधुरी त्रिपाठी वार्डेन, पत्रकार सर्वेश श्रीवास्तव