वैदिक मंत्रों के बीच श्री जी मार्ट का भव्य उद्घाटन- Grand inauguration of Shri G Mart amid Vedic mantras

श्री जी मार्ट में उचित दर पर उपभोक्ताओं को सभी घरेलू सामान उपलब्ध होंगे -निरंजन उपाध्याय
होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध
लोगों को सही सामान उचित मूल्य पर मिले यह हमारी प्राथमिकता-रेनू उपाध्याय

बस्ती। ब्लाक रोड स्थित श्री जी मार्ट का विधि विधान से भव्य उद्घाटन हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
    इस मौके पर निरंजन उपाध्याय और रेनू उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि श्री जी मार्ट  में उचित दर पर उपभोक्ताओं को घरेलू सामान उपलब्ध होंगे। होम डिलेवरी की भी व्यवस्था है। लोगों को सही समान उचित मूल्य पर मिले यह हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि बदलते जीवन शैली में मार्ट एक अनिवार्य आवश्यकता बन गये हैं। लोगों की जीवन से जुड़ी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिये यह पहल किया गया है।
    श्री जी मार्ट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सत्यम शुक्ला, रेनू गौतम, घनश्याम पाठक, अजय दूबे, राजन मिश्र, लाल साहब पाण्डेय, हरीराम मिश्र, लालकृष्ण पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने