मारवाड़ी युवा मंच द्वारा डांडिया, गरबा नृत्य कार्यक्रम के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत- Winners of Dandiya, Garba dance program awarded by Marwari Yuva Manch

बस्ती। श्याम बाटिका में मारवाडी युवा मंच द्वारा आयोजित डांडियां, गरबा नृत्य के कार्यक्रम में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य गुरू मास्टर शिव के मार्गदर्शन में शानदार प्रस्तुति दिया।
     सफल प्रस्तुति के लिये मारवाडी युवा मंच द्वारा गणेश वंदना में हिस्सा लेने वाले मान्या,  समृद्धि,  वागीशा, शिफा बुशरा, अफेरा,  अदिति,  आराध्या,  अस्थाना,  आराध्या,  यादव,  शौर्य, सार्थक, प्रियांशी,  शौर्य,  अर्नवी,  रिद्धिमा,  आकांक्षा, क्षमा,  कशिश,  मुस्कान,  आदित्य,  अचिंत्य,  आराध्या को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
      सेठ एम.आर. जयपुरिया के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने स्कूल में विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया। कहा कि खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग है। विद्यालय में छात्रों के सर्वागींण विकास के लिये अवसर दिये जाते हैं। 

और नया पुराने