न खुद गंदगी फैलायें न दूसरों को फैलाने दें, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें-नागेश उपाध्याय
अम्बेडकरनगर/ टांडा। जनपद अम्बेडकर नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के आवासीय परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, श्रमिकों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। साथ ही रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के इकाई प्रमुख नागेश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में महिलाएं एवं बच्चों के भागीदारी को काफी सराहना एवं प्रशंसा किया। साथ ही मेडल प्रदान कर बच्चों तथा महिलाओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति न खुद गंदगी फैलायें और ऐसा करने से दूसरों को भी रोके - टोके। कहा- हम जहां भी रहे वहां अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। गांधी जी के सपनों का भारत बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में हम सबका सराहनीय योगदान होगा।
Tags
उत्तर प्रदेश