पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 01 उ0नि0, नागरिक पुलिस व 01 मुख्य आरक्षी परिवहन, सुखमय जीवन की कामना करते हुए दी गई भावभीनी विदाई

अम्बेडकर नगर। जनपद अम्बेडकरनगर से 01 उ0नि0 अफजाल सिद्धिकी पुलिस लाइन व 01 मुख्य आरक्षी शंकर पाण्डेय चालक पुलिस अधीक्षक की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए।   इस अवसर पर  पुलिस अधीक्षक  डॉ0 कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  श्यामदेव द्वारा पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिस उ0नि0 नागरिक पुलिस व मुख्य आरक्षी परिवहन को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उपहार भेंट कर सेवानिवृत होने के पश्चात उनके आगामी सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
     इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। 
और नया पुराने