कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे कटेहरी विधानसभा चुनाव- सत्यनारायण पटेल -Workers are the backbone of the party, will win Katehari assembly elections on the strength of workers - Satyanarayan Patel

कटेहरी विधानसभा में "संविधान सम्मान सम्मेलन" 17 अक्टूबर को - सत्यनारायण पटेल
     अम्बेडकरनगर, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है , कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करता है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कटेहरी के पूजा मैरेज लान में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए तैयार रहे क्योंकि उपचुनाव कभी भी घोषित हो सकता है।  उन्होंने कहा आगामी 17 अक्टूबर को कटेहरी विधानसभा के दशरथ महाविद्यालय के सामने बाग में "संविधान सम्मान सम्मेलन" होगा। जिसे सफल बनाने की हम सभी की जिम्मेदारी है हम सभी कांग्रेसजनों को गांव-गांव घर घर जाकर लोगों को "संविधान सम्मान सम्मेलन" के बारे में जानकारी देते हुए उसके लिए आमंत्रित करना है। 
      उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कटेहरी विधानसभा प्रभारी केशवचंद यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अवधेश सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयकरन वर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपद प्रभारी कैलाश चौहान, अनिल भारतीय, दिलीप निषाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान,  कटेहरी बार रूम प्रभारी कर्मराज यादव ने कहा राहुल गांधी की  बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी बौखला गये है तथा राहुल गांधी के विषय मे हमेशा दुष्प्रचार करते रहते हैं। 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा जनता मंहगाई , भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से पूरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी सभी को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत है। 
      जिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया कटेहरी विधानसभा के कटेहरी बाजार में पूजा मैरेज लान में कटेहरी विधानसभा के तीनो ब्लाक कटेहरी, भीटी और टांडा ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत और बूथ अध्यक्षों समेत जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक की गयी। कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष देवमणि पाठक, भीटी ब्लाक अध्यक्ष शोभनाथ कन्नौजिया, टांडा ब्लाक अध्यक्ष अकील अहमद मंसूरी को लगभग सभी बूथों पर अध्यक्ष बनाने के लिए पीठ थपथपाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने किया। 
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक रमेश मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", राम कुमार पाल, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, गुलाम रसूल "छोटू",पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल,ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी देवमणि पाठक, ब्लाक अध्यक्ष टांडा अकील अहमद मंसूरी, भीटी ब्लाक अध्यक्ष शोभनाथ कन्नौजिया, रामजन्म दूबे एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू", अफरोज आलम वेग, सुखीलाल वर्मा, युवा कांग्रेस के पू्र्व लोकसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, रजिऊद्दीन वेग, वी पी गौतम, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, बद्रीनारायण शुक्ला, अनुराग तिवारी, उदयभान मिश्र "राजबहादुर", पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप निषाद, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, विश्वभान मिश्रा "मस्सू" चिंताहरण पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, कल्पना वर्मा, अनंत बहादुर सिंह,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, ज्ञानेंद्र पाठक "नन्हे", अजय तिवारी, रमेश मिश्र, राहुल मिश्र, अनंत राम सिंह, नंदकुमार गुप्ता "दद्दू", सुरेंद्र यादव, मनजीत राजभर, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", राजपत पटेल, जय प्रकाश तिवारी, दीपक वर्मा, श्रीकांत वर्मा, सेवाराम वर्मा, राहुल पाण्डेय, श्रवण कुमार, हरिवंश सिंह, रीतेश तिवारी, मो सोयेब अनीश खान, राजमणि निषाद, इलियास इदरीसी, रामकृपाल धावक, वीपत राम यादव, रवी वर्मा, हरिवंश लाल, मयाराम भारती, ओम प्रकाश, अशोक कुमार, लक्ष्मी सिंह, साधना, अंकिता, गंगा देवी, सुमन लता कुमारी, सोनैवर, मो अकबर, राजीव कसौधन, मस्तराम शर्मा समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
और नया पुराने