जीवन में कितनी भी मुश्किलें आयें शिक्षा जारी रखें -No matter what difficulties come in life, continue education

120 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह
प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढी को ताकत मिलेगा

     बस्ती। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति के संयोजन में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन बड़ेवन स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपायुक्त परिवहन चुन्नी लाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक राम मूरत प्रजापति, डाक अधीक्षक  पुरूषोत्तमनाथ प्रजापति, खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार प्रजापति आदि ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने।
     अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों से चयनित 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार प्रजापति,  अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति,  राजकुमार प्रजापति, जय प्रकाश प्रजापति, राम प्रसाद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद चकधारी, राम सागर प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, करूणा निधान प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, दीनदयाल प्रजापति आदि ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मोर्चो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढी को ताकत मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक चन्द्रभान प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, संतराम प्रजापति, देवदत्त प्रजापति, राम औतार प्रजापति आदि ने छात्रों का आवाहन किया कि जीवन में  कितनी भी मुश्किलें आयें शिक्षा जारी रखें। संचालन हरिकेश प्रजापति और डा.कृष्ण कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।  
       कार्यक्रम मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, अमित प्रकाश प्रजापति, भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश कुमार प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार, राम सूरत प्रजापति, छविलाल प्रजापति, राममूरत, सुरेन्द्र कुमार, आशुतोष प्रजापति, परशुराम प्रजापति, सुजीत कुमार प्रजापति, रामसागर प्रजापति,  धीरेन्द्र कुमार प्रजापति, गजेन्द्र कुमार प्रजापति, मधुसूदन प्रजापति, विष्णुदत्त प्रजापति, इन्द्रेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मेहीलाल, महिला प्रकोष्ठ से सभासद अमरावती प्रजापति, विमला, रेणुका प्रजापति के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

और नया पुराने