बस्ती। लेखपाल राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर ग्राम प्रधान रणजीत द्वारा अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। राजेश वर्तमान में हरैया तहसील के राजस्व राजस्व गांव कौड़ीकोल खुर्द में कार्यरत हैं।
बताते चलें कि बस्ती के आवास विकास कालोनी निवासी राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय ने डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से शिक्षा संकाय विषय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया। इसके पूर्व इन्होंने पाँच विषयों में परास्नातक के साथ ही एम.एड, एमफिल, यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर चुके है। राजेश कुमार पाण्डेय सिद्धार्थनगर के पटखौली, मसिना के मूल निवासी है। उपाधि प्राप्त कर उन्होंने बताया कि उनके शोध का विषय भारतीय शिक्षा के विकास में आर्य समाज के योगदान का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर प्राप्त हुई है। उनके पिता शीतला प्रसाद पाण्डेय श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के प्राचार्य रहे जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।ग्राम प्रधान रणजीत, लेखपाल अजीत चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, हरिचंद चौधरी, पूर्व प्रधान महेश चौधरी, आदि गांव के लोगों ने खुशी जाहिर किया।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल