बस्ती पहुंचे भोजपुरी फिल्म स्टार संग्राम सिंह, दर्शकों के साथ देखी भोजपुरी फिल्म

बस्ती। पूर्वांचल में भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम देने वाले भोजपुरी स्टार संग्राम सिंह पटेल बस्ती पहुंचे। संग्राम सिंह पंकज सिनेप्लेक्स में ''इश्क नचाए बीच बाजार''  भोजपुरी फिल्म को दर्शकों के साथ देखा । इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता स्वयं संग्राम सिंह पटेल हैं और फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार भी इन्होंने ही निभाया है।

भोजपुरी स्टार संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि यह भोजपुरी फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है । कहा कि पूर्वांचल में भोजपुरी सिनेमा को बहुत आगे ले जाना है इसी उद्देश्य से वह कार्य कर रहे हैं कहा की पूर्वांचल में काफी जगहो पर भोजपुरी फिल्म के लिए बेहतर लोकेशन है इस अवसर पर फिल्म के अन्य कलाकार के साथ समाजसेवी कृष्ण कुमार गुप्ता, भोजपुरी निर्देशक डॉ आरसी वर्मा ,प्रकाश मोहन, बृजेश पटेल, रजनीश पटेल ,रवि प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने