78वें स्वतंन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसपी अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी दिलायी गयी शपथ
कैम्प कार्यालय व पुलिस लाइन में  ध्वजारोहण कर सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई  
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

अम्बेडकर नगर। 78वें स्वतंन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को शपथ दिलाई गयी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
        इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गयी तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को शपथ दिलाई गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, क्षेत्राधिकारी लाइन/टाण्डा शुभम कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंबेडकरनगर, प्रतिसार निरीक्षक  राजीव राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा पुलिस अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है।
       पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण अम्बेडकरनगर पुलिस परिवार को उनके द्वारा किए गए कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयासों के लिए बधाई दी गयी जिसके फलस्वरूप जनपद में धार्मिक आयोजन/त्यौहारों, काँवड़ यात्रा, जुलूस आदि चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम सकुशलता से सम्पन्न हुए।पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को गृह मन्त्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा गोपनीय उप निरीक्षक मोहम्मद जसीम के निरीक्षक गोपनीय के पद पर पदोन्नति होने पर पद चिन्ह लगाया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्वतन्त्रता दिवस-2024 को अवसर पर वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाईन अम्बेडकरनगर में वृक्षारोपण भी किया गया।
      अन्त में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

और नया पुराने