बस्ती। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल जोन के प्रभारी केशवचन्द यादव के बस्ती आगमन पर पार्टी दफ्तरों पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा उप चुनाव निकट है, पार्टी उसकी तैयारियों में जुटी है। गठबंधन सक्रिय रहेगा और पूर्व में सम्पन्न हुये लोकसभा चुनाव से ज्यादा ताकत से उपचुनाव लड़ा जायेगा। उन्होने बस्ती के कांग्रेसजनों का आवाह्न करते हुये कहा कि टाण्डा और अयोध्या में भी उपचुनाव होने हैं। ये दोनो सीटें बस्ती से सटी हैं और इससे प्रभावित होती है। इसलिये बस्ती कांग्रेस को पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होने भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभवों और यात्रा के दौरान अपने राहुल गांधी की कठिन दिनचर्या भी कांग्रेसजनों से साझा की। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा बस्ती के लोग पूरी क्षमता से अपना योगदान देंगे और लोकसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम आयेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जयकरन वर्मा, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, जिपंस. अनिल कुमार भारती, शकुन्तला देवी, अशोक श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री, गंगा प्रसाद मिश्र, मो. अशरफ अली, राकेश पाण्डेय, जगदीश शर्मा, विश्वनाथ चौधरी, डा. वाहिद अली, मो. सरवर अंसारी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अखिलेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, मो. सिद्धीक अंसारी, मो. अकरम, आनंद निषाद, इजहार अहमद, संजीव त्रिपाठी, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल