बस्ती। समाजसेवी गौहर अली का पर्यावरण के प्रति लगाव सभी जानते हैं। पौधों लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा और पौधों के ग्रोथ के लिए उसकी कटाई, छटाई, गुड़ाई आदि वे बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
रविार को गौहर अली ने शरद पाण्डेय के साथ तहसील परिसर और कलेक्ट्रेट में लगाये गये पौधों की कटाई, छटाई, निराई गुडाई किया। भीषण गर्मी और तपिस में पौधों की सेवा करने के बाद गौहर अली ने कहा कि ऐसा करके उन्हें सुकून मिलता है। बिना पेड़ पौधों केे पशु से लेकर इंसान तक का जीवन असंभव है। उन्होंने कहा कि पेड़ जरूर लगाये लेकिन उनकी सेवा करते रहे। केवल फोटो खिचवाने की नीयत से पेड़ लगाने वाले भूल जाते हैं। पेड़ पौधों की सेवा से ही वे वृक्ष का आकार लेते हैं। कहा कि अच्छा हो कि सरकारी विभागों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ जो पौधे रोपे जा रहे हैं उनके सुरक्षा की भी व्यवस्था हो। बिना ट्री गार्ड के लगाये गये पौधे अक्सर नष्ट हो जाते हैं।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल