स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी- संतोष कुमार जायसवाल
बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करमागजा, करियापार राउत, बस्ती-सदर, बस्ती में सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों नें ‘एक पौधा माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखनें का वचन लिया।इस अवसर पर सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन को स्वच्छ तथा सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण किया जाना आवश्यक है।
इस मौके पर अमर सिंह यादव, अनिकेत, अंकुश, आदित्य, चंद्रेश, सीमांत, सचिन, अमन यादव, सरिता, सुष्मिता, वंशिका, शालिनी, प्रियंका यादव, मिनाक्षी यादव, रानी यादव सहित अन्य लोगों ने भी मां के नाम पौधों का रोपण किया।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल