-अम्बेडकर नगर में पहली बार किसी को इस सम्मान से किया गया अलंकृत
लखनऊ/अम्बेडनगर। जनपद अम्बेडनगर में निरन्तर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर निरंतर प्रयासरत युवा प्रवीण कुमार गुप्ता को राजभवन के खखाखच भरे हाल में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवम् उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर को सक्रिय करने और किए गए अवैतनिक निःस्वार्थ सेवा के लिए रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान से सम्मानित किया।इनके इस उपलब्धि पर रेड क्रॉस जिला शाखा के अध्यक्ष जिलाधिकारी, रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ0एम0एच0 सिद्दीकी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।’
इससे पूर्व जनपद को गर्वित करने का अवसर-
➤ वर्ष 2017- में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार’ द्वारा युवा प्रतिनिधि नामित होकर ’श्रीलंका में देश’ का प्रतिनिधित्व किया।
➤ वर्ष 2020- में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जनपद का ’यूथ आइकॉन’ चयनित होकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
➤ वर्ष 2021 - में अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वोच्च सम्मान ’विवेकानन्द यूथ अवार्ड- व्यक्तिगत से उत्तर प्रदेश सरकार’ ने सम्मानित किया। यह अवार्ड पूरे अयोध्या मंडल में पहली बार किसी को प्राप्त हुआ था।
➤ वर्ष 2022- में युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देशन और युवा प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में संचालित युवक मंगल दल को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ’संस्थागत विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ से ’उत्तर प्रदेश सरकार’ ने सम्मानित किया।
Tags
उत्तर प्रदेश