राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की बैठक में 30 जुलाई के धरना प्रदर्शन की बनी रणनीति- Strategy for protest on 30th July made in the meeting of National Health Mission Employees Union

बस्ती। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ बस्ती इकाई की एक आवश्यक बैठक कल शाम जिला अध्यक्ष डॉ सुधाकर पाण्डेय के अध्यक्षता में जिला कार्यालय दिव्यांश मेडिकल सेन्टर पर सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने किया।
    बैठक में मुख्य रूप से 30 जुलाई को विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में होने वाले धरना -प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई जिसमें अपने जनपद से ज्यादे से ज्यादे लोगों का प्रतिभाग कराने को कहा गया और  संगठन द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया कि जनपद के चौदहों ब्लॉक में सम्पर्क कर ज्यादे से ज्यादे लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाया जाय तथा संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कराया जाय। वहीं इसके अतिरिक्त जिले में सीएचओ का बेतन समय पर दिलाये जाने और ए.एम.एस. उपस्थिति में लागू नई नीति गूगल सीट को समाप्त कराये जाने हेतु भी प्रस्ताव रखा गया।
      जिला संयोजिका अनीता चौधरी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है, जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नही होता। जब कोई भी कार्य एकजुट होकर किया जाएगा तभी सफलता प्राप्त होगी। संगठन में सभी को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है। सबके अंदर संगठन के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए।
      जिलाध्यक्ष डॉ सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि संगठन में सबसे बड़ी शक्ति होती है। संगठित रहने पर कभी कोई असफल नहीं होता। हम सभी को अपने भविष्य के लिए, अपने एवं परिवार हित के लिए संगठन से जुड़कर संगठित होकर कार्य करना होगा। जिला महामंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यदि हमसब एक नहीं रहेंगे, सावधान नही रहेंगे, जागरूकता से काम नहीं लेंगे, अपने आप को बलवान साबित नहीं कर पाएंगे तो निः संदेह हमारी किसी भी समस्या का समाधान नही हो पाएगा और न ही हमारी कोई मांग भी पूरी हो पाएगी। संगठन की बल सबसे बड़ी बल है। कलियुग में तो संघ को ही शक्ति कहा गया है इसलिए आपसभी संगठित हों। इस दौरान उपाध्यक्ष निरंकुश शुक्ला, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, विधिक सलाहकार जन्मेजय उपाध्याय, प्रचार मंत्री दीपिका पाण्डेय, अवनीश श्रीवास्तव, सतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने