डॉ0 अर्चना दुबे को ‘‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी योग एवं एक्यूप्रेशर विज्ञान’’ की उपाधि - Dr. Archana Dubey received the title of “Doctor of Philosophy Yoga and Acupressure Science”

     बस्ती। तीन दशकों से ज्यादा समय से एक्यूप्रेशर,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की सेवा दे रही अखंड चौरिटेबल ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा, विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा के डॉ अर्चना दुबे को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी योग एवं एक्यूप्रेशर विज्ञान की उपाधि प्राप्त की।

     डॉ अर्चना का शोध प्रबंध का शीर्षक महिलाओं के पी०सी०ओ०डी० समस्या पर योग एवं एक्यूप्रेशर प्रभाव का अध्ययन पर दिया गया। भारतवर्ष की पहली महिला जो एक्यूप्रेशर पर पीएचडी की।
      डॉक्टर का फिलॉसफी योग एवं एक्यूप्रेशर पी.एच.डी. सम्मान पाने पर विश्व संवाद परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक डॉ श्याम पचौरी,प्रो डॉ सिया प्रताप सिंह,योग गुरु सुनील सिंह,योगाचार्य डॉ रमेश चंद्रा, योगाचार्य डॉक्टर नवदीप जोशी, श्री एवं श्रीमती काबरा, डॉक्टर अंतिम कुमार जैन, प्रो डॉ नवीन सिंह,डॉ सतेंद्र मिश्र, डॉ एस.के. अग्रवाल, डॉ रश्मि, सीमा शर्मा, डी. आर. चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, गुरु प्रकाश शर्मा, प्रेरणा, मनीषा सिंह, उर्वशी उपाध्याय नमिता प्रजापति एसके शुक्ला, गरुण ध्वज पांडेय, डॉ ज्योति सिंह,डॉ नवजोत सिंह,अनुपम सिंह आदि योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सक एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

और नया पुराने