भाजपा द्वारा 3397393.56, सपा 3050256.50 तथा बसपा 739747.00, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 154003.00,, भागीदारी पार्टी 79360.00, मूलनिवासी समाज पार्टी 107820.00, बहुजन मुक्ति पार्टी 77162.00, पीस पार्टी 100768.00 खर्चा किया गया
अम्बेडकर नगर। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श सहिंता के अनुपालन के साथ चुनावी व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्जी की अध्यक्षता में प्रभारी व्यय अनुवीक्षण सेल बृजलाल वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक राहुल कुमार पांडेय, एवं अनिल कुमार मिश्र तथा समस्त लेखा टीम की उपस्थिति में कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक संपन्न करायी गई।व्यय प्रेक्षक के द्वारा समस्त लेखा टीम और समस्त सहायक व्यय प्रेक्षक के साथ प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे के रजिस्टर का तीसरी बार मिलान किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी का 3397393.56, समाजवादी पार्टी के द्वारा 3050256.50 तथा बहुजन समाज पार्टी के द्वारा 739747.00 भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 154003.00, भागीदारी पार्टी 79360.00 , मूलनिवासी समाज पार्टी 107820.00 , बहुजन मुक्ति पार्टी 77162.00 , पीस पार्टी 100768.00 के द्वारा खर्चा किया गया है।
Tags
उत्तर प्रदेश