नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में गर्मी चरम है। तापमान बढ़ रहा है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से सब परेशान हैं। दिल्ली में रेट अलर्ट जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान के अनुसार अभी तीन चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में वृद्धि पेड़-पौधों, हरियाली में कमी व तेज धूप मुख्य कारण है। भीषण गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली के मुंगेशपुर में अधितकतम तापमान 49.09 डिग्री सेल्सियस रहा, दूसरी ओर नजफगढ़ में 49.8 डिग्री, नरेला में 49.9 डिग्री, पीतमपुरा और पूसा में 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट’ (सीएसई) की एक रिपोर्ट के अनुसार कंक्रीटीकरण और आर्द्रता का स्तर बढ़ने से भारत के महानगरों में गर्मी बढ़ रही है।
आसमान से बरस रही आग से लोग बेहाल, घर से निकलना हुआ दूभर People are distressed due to fire raining from the sky, it is difficult to leave the house
bySarvesh kumar Srivastav
-
0