संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत राजनैतिक पार्टियों को गाड़ी व अन्य प्रकार की परमिशन हेतु पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत आदि विभागो से परमिशन में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु एक नोडल अधिकारी तथा जनपद स्तर पर एक एकल खिड़की स्थापित करने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में उक्त विभागों से नोडल अधिकारी एवं कलेक्ट्रट संत कबीर नगर, जिलाधिकारी के न्यायलय को एकल खिड़की के रूप में स्थापित करते हुए अधिकारियों/ कार्मिको की ड्यूटी लगा दी गयी है। एकल खिड़की हेतु जिला निवार्चन अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल संजीव कुमार (मो0- 9455220224) एवं नायब तहसीलदार प्रेम नरायण की सह प्रभारी के रूप में ड्यूटी लगायी गई है।
इसी प्रकार एकल खिडकी हेतु राजनैतिक पार्टियों के द्वारा ऑनलाइन/आफलाइन प्राप्त करायी गयी परमिशन को यथोचित नोडल अधिकारी को भेजने हेतु प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद मो0न0- 9451795571, 7985120731 एवं कम्प्यूटर आपरेटर अवधेश कुमार को नामित किया गया है।
एकल खिड़की हेतु विभागों से नामित अधिकारी/कर्मिक जिसमें पुलिस विभाग से संजीत कुशवाहा मो0न0-8423839201, विद्युत विभाग से मुनेन्द्र तिवारी, मो0न0- 7007699597, लोक निर्माण विभाग से मनीष कुमार श्रीवास्तव मो0न0 -8318152564, अग्निशमन विभाग से कन्हैया लाल मो0न0- 7388048809, परिवहन विभाग से राजकुमार मो0न0-8433201231 एवं नगर पालिका से अमरेश कुमार पाण्डेय मो0न0-9455019299 की ड्यूटी लगाई गयी है जो कलेक्ट्रेट में स्थापित एकल खिड़की पर उपस्थित रह कर विभागीय कार्यो को सम्पादित करायेगें।
जिला मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एकल खिड़की में ड्यूटी में लगाये समस्त अधिकारीध्कार्मिको को नियत स्थान पर उपस्थित रहकर परमिशन सम्बंधी कार्य करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त एकल खिड़की अवकाश दिवस में भी खुली रहेगी तथा सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल