कूड़ा निस्तारण के लिए पांच गाड़ियों को ईओ खलीलाबाद व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
संतकबीरनगर। नगर पालिका चुनाव के 10 महीने बीत जाने के बाद आज नगर पालिका खलीलाबाद
में नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती
की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक बुलाई गई ।बोर्ड की बैठक में नगर पालिका
क्षेत्र के 25 वार्डों के सभासदों ने नगर के विकास के लिए 500 करोड रुपए का
प्रस्ताव नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। नगर
पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर के समुचित विकास के लिए 500 करोड़ की
योजनाओं को मंजूरी दी,और जल्द सभी योजनाओं को शासन से मंजूरी दिलाने का
आश्वासन दिया और साथ ही साथ नगर पालिका क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान
देते हुए सभी वार्डो से कचरा ढोने वाले दर्जन भर वाहनों का हरी झंडी दिखाकर
रवाना किया गया। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए खलीलाबाद बाईपास चौराहे
पर आरो प्लांट का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल