बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा मातृशक्तियों के स्वालंबन हेतु सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रो0 देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी अंतराष्ट्रीय के नेतृत्व बदलते हैं किन्तु विचार और लक्ष्य नहीं।
रोटरी के वर्ष 2022-23 के डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से प्राप्त चार सिलाई मशीन को उपयुक्त पात्रों को रंगोंत्सव पर्व के अवसर पर हुनरमंद हाथों को प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य इन मातृशक्तियों को आत्मसम्मान के द्वारा स्वालंबन के योग्य बनाना हैं। पात्रों में सोनी, शायरा, खुशबू, सुमन का चयन किया गया।
वर्ष 2022-23 के मण्डलाध्यक्ष रो0 अनिल अग्रवाल और सह मण्डलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रो0 अजीत प्रताप सिंह के स्वर्णिम वर्ष और प्रयासों के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया। सचिव पुनीत पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2024 के अंत तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल के दिशा निर्देशों के क्रम में आज 17 मार्च को इसका वितरण पूरे डिस्ट्रिक्ट में तय किया गया था। उचित पात्रों के चयन के आधार पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ के के सिंह, डॉ अश्विनी कुमार सिंह, डा0 प्रमिला सिंह, प्रमोद गाडिया, सतीश सिंघल, जगदीश्वर सिंह ओम जी, राजन गुप्ता, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कौशल तिवारी, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, आशीष श्री, विवेक वर्मा, संजू श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह टीटू आदि उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल