बस्ती। प्रदेश के भूतपूर्व प्रसिद्ध खिलाडियों को शासनादेश मे अनुमन्य व्यवस्था के अनुरूप मासिक वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे पदक विजेता खिलाडियों से सम्बन्धित खेल विभाग की योजनाएं ई-पोर्टल पर उपलब्ध है। यह जानकारी क्रीडाधिकारी बस्ती ने देते हुए बताया कि शासनादेश मे अनुमन्य व्यवस्था के अनुरूप पुरस्कार राशि, शासन द्वारा निर्धारित खेलोें में खिलाडियों को लक्ष्मण अवार्ड एवं रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, तथा अर्न्तराष्ट्रीय खेलों मे पदक विजेता खिलाडियों को उत्तर प्रदेश अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के अनुसार राजपत्रित पदों पर नियुक्ति से सम्बन्धित खेल विभाग की चार योजनाओं कों इन्टीग्रेशन ई-डिस्ट्रिक पोर्टल से करते हुए प्रदेश में स्थापित जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से आम जनमानस को उपलब्ध करा दिया गया है। जनसेवा केन्द्रों द्वारा आम जनमानस को शुल्क धनराशि रू0 30 के अर्न्तगत उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक खिलाडी जनसेवा केन्द्र से आवेदन कर सकते है।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल