पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा में सहज योग ट्रस्ट द्वारा सहज योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, करमागजा,करियापार राउत, बस्ती-सदर, बस्ती में स्वपोषित संस्था श्री माता जी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट द्वारा सहज योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के समन्वयक अतुल श्रीवास्तव एवं पूर्व समन्वयक श्रीमती पुष्पा देवी ने विद्यालय के बच्चों को सहज योग के बारे में होने वाले लाभ की जानकारी दी। बताया कि किस प्र्रकार से योग द्वारा शारीरिक व मानसिक विकास किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से ग्राम प्रधान अभिषेक प्रेमी, अतुल पाण्डेय, खुशी यादव, अनीता यादव, अंशिका, प्रीती, शुभम सिंह, राज, हिमांशु, चंद्रेश,  अंकुश ,प्रियंका यादव, प्रियंका शर्मा, आलोक, कौशल, लक्ष्मी, अनिकेत, अमर सिंह यादव, ओंमकार, दिव्या, साहिल, आस्तिक, शिवा, अरविंद, आदित्य, सुशील, सुष्मिता, काजल, वंचिता, सरिता, कामिनी, तान्या,  खुशी सहित अनेक लोग उपस्थित रह कर योग से होने वाले लाभ का ज्ञान प्राप्त किया।

और नया पुराने