अम्बेडकर नगर। नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर नगर के तत्वाधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर में आयोजित किया गयां। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हरिओम पांडे पूर्व सांसद वर्तमान विधानसभा वर्तमान विधान परिषद सदस्य द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जलवन व माल्यार्पण किया गया। अतिथियों को पुष्प माल्यार्पण तथा मोमेंटो के माध्यम से स्वागत किया गया। वंदना श्रेया वर्मा गौरव शुक्ला आदि के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुचिता पांडे, प्राचार्य बीएनपीजी कॉलेज अकबरपुर तथा निदेशक डॉ राम जीत कृषि विज्ञान केंद्र एवं डॉ अंजनी कुलवे विभाग अध्यक्ष बिंदेश्वरी पीजी कॉलेज डॉ भानु प्रताप राय एनएसएस अधिकारी रमाबाई पीजी कॉलेज एवं डॉ प्रदीप कुमार डॉक्टर राय रमाबाई पीजी कॉलेज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथि डॉक्टर हरिओम पांडे ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी युवाओं को शपथ दिलाई गई। मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और कहा कि युवाओं को मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए और संसद कार्यक्रम में अपने विचारों को प्रकट किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं का आह्वान करते हुए भारत कैसे विश्व गुरु बनेगा आदि पर जानकारी प्रदान की।तत्पश्चात डॉ रंजीत कृषि विज्ञान केंद्र पार्टी द्वारा मोटे अनाज के बारे में उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी युवाओं के बीच प्रदान किया गया। चयनित विषय पर निखिल अग्रहरि, मानवी वर्मा आदि के द्वारा विकसित भारत ,मेरा युवा भारत एवं नारी सशक्तिकरण एवं गरीब कल्याण लोकल फार वोकल का स्वर आदि विषयों पर युवाओं के बीच संबोधन किया गया। संदर्भ व्यक्ति के रूप में सुचिता पांडे, डॉक्टर रंजीत ,डॉक्टर प्रदीप कुमार आदि के द्वारा संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी मुख्य अतिथि वशिष्ठ अतिथियों का स्वागत ओंकार नाथ वर्मा, नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर नगर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र के समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे और कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Tags
उत्तर प्रदेश