19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, वोटों की गिनती 4 जून को

लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम घोषणा होते हुए देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयीं। अब देश पूरी तरह चुनावी माहौल में आ गया है। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार के चुनाव सात चरण में होंगे। 4 जून को पूरे देश में वोटों की गिनती होगी।
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
पहला चरण-  19 अप्रैल - 102 सीट
दूसरा चरण-  26 अप्रैल - 89 सीट
तीसरा चरण- 7 मई - 94 सीट
चौथा चरण-  13 मई - 96 सीट
पांच चरण-  20 मई - 49 सीट
छठा चरण-  25 मई - 57 सीट
सातवां चरण- 1 जून - 57 सीट

आगे जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि  दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। जहां चुनाव एक त्यौहार हैं जिसमें लोकतंत्र के रंग उभरते हैं। देश के सभी हिस्से उसमें समावेश होते हैं। चुनाव का पर्व देश का गर्व। हम एक यादगार और निष्पक्ष चुनाव एक पर्व की तरह सब की भागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित कराएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं है। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। 
उत्तर प्रदेश
और नया पुराने