विरोध के बाद हरकत में आया प्रशासन, वार्ता के बाद हनुमान मंदिर की स्थापना पर बनी बात
हिन्दू हितों की रक्षा के लिये विश्व हिन्दू महासंघ प्रतिबद्ध-दिग्विजय सिंह राना
हिन्दू देवी देवताओें का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा-अखिलेश सिंह
बस्ती। कचहरी पोस्ट आफिस के निकट की दीवार पर देवी देवताओं का चित्र लगाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि दीवारों पर लगे देवी देवताओें के चित्र को तत्काल प्रभाव से हटाया जाय। इसे देखते हुये प्रशासन हरकत में आ गया और वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि उक्त स्थान के निकट श्री हनुमान जी का मंदिर स्थापित कराया जायेगा।
एडीएम, उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने फावड़े से मंदिर निर्माण का श्रीगणेश किया। जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार से निर्माण आरम्भ करा दिया गया। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और पदाधिकारी बुधवार रात्रि तक जमे रहे और भजन कीर्तन हुआ। गुरूवार से श्री हनुमान जी मंदिर निर्माण का श्री गणेश हुआ।
अखिलेश सिंह ने कहा कि हिन्दू देवी देवताओें का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जायेगा। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिये महासंघ प्रतिबद्ध है और हर स्तर पर जरूरत पड़ी तो निर्णायक संघर्ष किया जायेगा।
भजन कीर्तन और श्री हनुमान जी मंदिर निर्माण श्री गणेश शुरू होने तक मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, अजय मिश्र, बिपिन सिंह, महेश हिन्दुस्थानी, चन्द्रेश पाठक, जगत मोहन सिंह ‘विक्कू’ अमरजीत सिंह, डब्लू सिंह राना, सतीश पाण्डेय, अमरजीत चौधरी, राहुल कमलापुरी, प्रदीप सोनी के साथ ही अनेक पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक, अधिवक्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल