संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद से होकर गुजरने वाली गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना एन0एच0-227ए (रामजानकी मार्ग) एवं नई रेलवे लाइन परियोजना हेतु सम्बंधित काश्तकारों से भू-अर्जन एवं प्रतिकर वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु आवश्यक भू-अर्जन एवं उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों के जमीनोंध्परिसम्पत्तियों का नियमानुसार मूल्यांकन करवाकर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथाशीघ्र दे दी जाए, जिससे परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं परियोजना के नोडल विभागध्अध्याप्ति निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्यो को पूर्ण कर लिया जाए, जिससे काश्तकारो को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन, प्रतिकर वितरण एवं अन्य सम्बंधित बिन्दुओं पर चर्चा, कार्यो की प्रगति एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कार्य है इसे अतिसंवेदनशीलता के साथ भूमि अधिग्रहण एक्ट-2013 के अनुसार नियमानुसार करते हुए यथाशीघ्र एवार्ड करने की कार्यवाही की जाए। प्रक्रिया के दौरान नियमानुसार किसानों से आपत्तियां प्राप्त कर उसका निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष सतर्कता के साथ सर्वे करवाकर अनुपूरक एवार्ड कराना सुनिश्चित किया जाये। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आपसी समन्वयता के साथ तथा डाटा का मिलान कर मुआवजे का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेष दुबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रशिक्षु एस.डी.एम. मंजुल मयंक सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल