प्रभात फेरी निकालकर रामलीला के लिए आमंत्रित कर रही सनातन धर्म संस्था

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
बस्ती। प्रभु श्री राम जी की वंदना के इन स्वरों से साथ प्रभात फेरी का आयोजन सनातन धर्म संस्था द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार किया जा रहा है। केसरिया पताका थामे राम भक्त कार्यकर्ता व आयोजन समिति के सदस्य गण जय श्री राम के घोष व राम धुन की  सुमधुर स्तुति के साथ आम जन को निमंत्रण बांटते हुए  प्रत्येक दिन प्रातः 5 से 7 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन कर रहे हैं। संपर्क के इस अभियान में पत्रक वितरण व कार्यक्रम के स्टिकर का यथोचित उपयोग किया जा रहा है। प्रभात फेरी में स्थानीय मुहल्ले के लोग साथ आकर प्रचार के सहभागी बन रहे हैं। महरीखावां, सिविल लाइन्स व पुराना डाक खाना क्षेत्र में अब तक प्रचार की ये टोली पहुंच चुकी है। सनातन धर्म संस्था के कार्यकर्ता अनुराग शुक्ल ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि आइये प्रभात फेरी का अंग बन कर समाज को जगाने का कार्य करें और प्रभु काज के भागी बनें। कल की प्रभात फेरी आवास विकास मुहल्ले में प्रस्तावित है। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से पंकज, कवीश अबरोल, भोलानाथ चौधरी, जय प्रकाश यादव, सुनील, अखिलेश दूबे, महेंद्र यादव, अवनीश चौबे, विष्णु शुक्ल सम्मिलित हुए।
और नया पुराने