विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गये

नियुक्त किए गये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
307-हर्रैया- उप जिलाधिकारी हर्रैया  
308-कप्तानगंज- उप जिलाधिकारी रूधौली
309-रूधौली- उप जिलाधिकारी भानपुर
310-बस्ती सदर- उप जिलाधिकारी सदर
311-महादेवा (अ.जा.)- अपर उप जिलाधिकारी

बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दिया है। उन्होने बताया है कि 307-हर्रैया के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया, विक्रमजोत, परसरामपुर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत व परसरामपुर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होने बताया कि 308-कप्तानगंज के लिए उप जिलाधिकारी रूधौली को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज, गौर, दुबौलिया एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज व दुबौलिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। 309-रूधौली के लिए उप जिलाधिकारी भानपुर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर, रामनगर, रूधौली एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ व रामनगर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। उन्होने बताया कि 310-बस्ती सदर के लिए उप जिलाधिकारी सदर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी बस्ती सदर, सॉऊघाट एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर व सॉऊघाट को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। 311-महादेवा (अ.जा.) के लिए अपर उप जिलाधिकारी बस्ती को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर, कुदरहॉ, बनकटी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी व कुदरहा को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। 

और नया पुराने