श्री रामलीला महोत्सव के जनजागरण हेतु निकाली गयी बाइक रैली

26 अक्टूबर को श्री रामलीला महोत्सव का होगा शुभारम्भ,
बस्ती। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के चतुर्थ वर्ष के प्रचार और जन जागरण हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें केसरिया पताका लिए  राम भक्त जय घोष करते आयोजन स्थल से 9.30 बजे निकले पकौड़ी चौराहा, कटरा, मालवीय रोड, रोडवेज, दक्खिन दरवाजा, जिला अस्पताल, पक्के बाजार, कंपनीबाग होते बस्ती क्लब पर सम्पन्न हुई। रैली में मुख्य रूप से अनिल सिंह, महेंद्र यादव, सुनील शुक्ल, भोला नाथ चौधरी, ओम प्रकाश दूबे, सहदेव दूबे ,राजकुमार शुक्ल सहित दर्जनों राम भक्त सम्मिलित हुए। तत्पश्चात भूमि पूजन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में सुशील मिश्र पत्नी आस्था मिश्र व चार्टेड अकॉउंटेड अभिषेक मणि त्रिपाठी पत्नी दीक्षा त्रिपाठी उपस्थित रहे साथ साथ राखी दूबे, सावित्री शुक्ला, कैलाश नाथ दूबे, कर्नल के0 मिश्र, रमेश सिंह, चंदन सिंह, नारायण गिरी, जनार्दन प्रसाद , प्रेम शंकर ओझा, अखिलेश दूबे, वरिष्ठ पत्रकार हरि शंकर त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी , डॉ0 दुर्गेश पाण्डेय, अतुल चित्रगुप्त उपस्थित रहे।  कल प्रारम्भ होने वाली श्री रामलीला के बारे में बताते हुए अनुराग शुक्ल ने बताया कि कल का शुभारंभ नारद मोह, विश्मोहिनी संवाद, पृथ्वी की पुकार व पण्डित चतुर्भुज विमला देवी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज द्वारा श्री राम जी का जन्म से मुनि आगमन तक- सी डी ए एकेडमी, बनकटी द्वारा मंचन किया जाएगा। मंचन का शुभारंभ सायं 6 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। राम भक्तों से सादर निवेदन है कि छात्रों द्वारा की जाने वाली इस सुंदर प्रस्तुति का उत्साहवर्धन कर इस कार्यक्रम को सफल बनायें।

और नया पुराने