पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे-जगदंबा लाल श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। जगदंबा लाल श्रीवास्तव दूसरी बार भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद के प्रथम आगमन पर लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हजारों संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है। कांटे चौराहे से लेकर के खलीलाबाद शहर तक भव्य जुलूस निकालकर भगवाधारी का झंडा बुलंद किया है।
इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चौहान भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि कांटे चौराहे से जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए समय माता मंदिर पहुंचा। जहां, इन्होंने मां समय की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। पुनः बने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का वर्षों से कार्यकर्ता रहा हूं मैंने बूथ कार्यकर्ता के रूप में इंटरमीडिएट से ही शुरुआत की थी। पार्टी एक पूरा परिवार होता है और इस पार्टी ने हमको परिवार का एक सदस्य समझते हुए जिले का दोबारा कार्यभार सौंपा है। मैं पूरा प्रयास करूंगा कि हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिल बैठकर पार्टी के मिशन को पूरा किया जा सके।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं। जगदंबा लाल श्रीवास्तव पार्टी के एक जुझारू और संघर्षशील नेता है उनके ही मेहनत की बदौलत पार्टी ने दोबारा विश्वास करते हुए जिला अध्यक्ष बनाने का कार्य किया है। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, डॉ सत्यपाल पाल, भाजपा नेता दिगपाल पाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा गणेश पांडेय, जिला मंत्री हैप्पी राय, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण अग्रहरि, हैंसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण चंद्र चौरसिया,आलोक राय, गुड्डू सिंह भूपेंद्र सिंह, सिंटू पाठक, आदि लोग मौजूद रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल