बस्ती भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये गये विवेकानन्द मिश्र, युवाओं में उत्साह

बस्ती। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलों में संगठन के नए मुखिया के नामों की घोषणा शुक्रवार को किया। बस्ती में प्रदेश भाजपा संगठन ने विवेकानंद मिश्रा पर भरोसा जताया है।
बस्ती जनपद के ग्राम तिलकपुर, गोटवा के रहने वाले विवेकानंद मिश्र के पिता भगवती प्रसाद मिश्र सेवानिवृत्त शिक्षक, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित।
विवेकानन्द मिश्र एमए, बीएड, गोटवा इंटर कालेज में प्रवक्ता है। सांगठनिक जिम्मेदारियों के साथ कला व संस्कृति के क्षेत्र में भी उनके विशेष रूचि है। कई मंचों पर वे अपने कविताओं के माध्यम से लोगों को जांगृत करते रहते हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि-
   1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आने के बाद 1999 से 2000 तक प्रयागराज में विश्व विद्यालय इकाई प्रमुख रहे। 2001 से 2002 तक महानगर सहमंत्री, 2002 से 2003 तक महानगर मंत्री, 2006 से 2010 तक बस्ती में जिला प्रमुख रहे। 2010 से 2012 तक भाजपा युवा मोर्चा में बस्ती सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर के विभाग संयोजक के साथ ही सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी भी रहे। 2012 में भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्यता प्रमुख बनाये गए। 2013 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष व 2016 से अब तक 2 बार भाजपा के जिला महामंत्री रहे। विवेकानन्द भाजपा के पुराने और जमीनी कार्यकर्ता हैं। चुनाव में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में कुशल माने जाने वाले विवेकानंद को अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।  
बस्ती भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई चेहरे शुरुआती दौर से ही शामिल थे। जिनमें अंततः विवेकानन्द को ही जिम्मेदारी सौंपी गयी। विवेकानन्द मिश्र ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। कहा कि आने वाले समय में बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को सफलता दिलाउंगा

और नया पुराने