रजत पब्लिक स्कूल औलियापुर अकबरपुर में समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

अम्बेडकर नगर। रजत पब्लिक स्कूल औलियापुर अकबरपुर, अंबेडकर नगर में समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर ने कहा कवि एवं चित्रकार की भावनाओं का प्रवाह जब नहीं रूक पाता तो वह उसको प्रकट करने के लिए कवि बन जाता है एवं चित्रकार बन जाता है तथा उसको कैनवास पर उकेर देता है। जनपद स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम की नोडल प्रभारी के रूप में  सुमित्रा देवी प्रधानाचार्या सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज, तारा वर्मा प्रधानाचार्या, रजत पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य अशोक सिंह चौहान, निर्णायक मंडल के सदस्य हरेंद्र यादव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, नीलम यादव प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना सुभाष पांडे प्रधानाचार्य चंदनपुर तथा एस आर जी विभा सिंह उपस्थिति रही।
उक्त कला उत्सव कार्यक्रम में जनपद के 40 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्धारित विधाओं में प्रतिभाग किया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन इंटर कॉलेज बेगीकोल आशुतोष सिंह द्वारा किया गया तथा मौके पर जीजीआईसी कुर्की से छाया देवी, प्रतिमा पटेल, प्रियंका तिवारी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज से सत्यवती देवी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर से रेनू वर्मा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य आदि शिक्षक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

और नया पुराने