आंद्रा वामसी बस्ती के नये जिलाधिकारी बनाये गये हैं। आंद्रा वामसी अभी तक कौशल विकास मिशन में निदेशक थे।
आंद्रा वामसी मूलतः आंध्रप्रदेश के प्रकासम जिले के रहने वाले हैं। ये 2011 बैच के आईएएस हैं।
उल्लेखनीय है कि बस्ती की जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन का स्थानान्तरण जनपद मिर्जापुर में हो गया था और वहां की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया था। दिव्या मित्तल द्वारा अभी बस्ती का चार्ज नहीं लिया गया। दिव्या मित्तल को प्रतीक्षारत करते हुए राज्य सरकार ने आंद्रा वामसी को बस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया है।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल