शिव विवाह की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

सदा भक्त के बस में रहते हैं भगवान --कथावाचक प्रज्ञा शुक्ला
संत कबीर नगर।  नाथनगर ब्लॉक के खरबानिया खुर्द  के कल्याण नाथ शिव मंदिर  के प्रांगण में  आठ दिवसीय  राम कथा  ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया।  कथा का रसपान करने खलीलाबाद सांसद प्रवीण निषाद भी पहुंचे।
कथा में राष्ट्रीय कथावाचक अयोध्या धाम से पधारे  प्रज्ञा शुक्ला नें राम कथा में बीते शिव विवाह की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। दक्ष प्रजापति की पुत्री माता पार्वती हमेशा शिव भक्ति में लीन रहती हैं, दक्ष प्रजापति हमेशा भगवान भोलेनाथ का विरोध करते हैं।
देवताओं और असुरों के युद्ध का वर्णन करते हुए कथावाचक ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए समुद्र मंथन किया जाता है समुद्र मंथन से नवरत्न निकलते हैं इस रतन में से एक अमृत भी निकलता है। अमृत को बांटने के लिए भगवान विष्णु स्त्री का रूप धारण करके अमृत को देवताओं में बाटते है। इसी बीच छल से एक राक्षस भी अमृत को पी लेता है और अमर हो जाता है। इसी नवरत्नों में विष भी निकलता है जिसे भगवान भोलेनाथ स्वयं अपने कंठ में ग्रहण कर लेते हैं। यह सब कथा देखकर माता पार्वती भगवान भोलेनाथ पर मोहित हो जाती हैं और अंत में शिव पार्वती का विवाह होता है।
मुख्य आयोजक विनय मणि त्रिपाठी, अमित कुमार त्रिपाठी, बजरंग मणि, उमेश तिवारी, हरगोविंद तिवारी, हिमांशु मणि, शशांक मणि, सोमयी प्रजापति, अंगद, सोनू तिवारी सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

और नया पुराने