संजय सिंह पगार अपना दल एस के प्रदेश सचिव बनाये गये

नये दायित्व मिलने पर संजय सिंह पगार ने कहा-प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए लिए काम करूंगा
बस्ती। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनुप्रिया पटेल ने संजय सिंह पगार को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुये संजय सिंह पगार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौपा है, पूरा प्रयास होगा कि संगठन की मजबूती के साथ ही आगामी लोकसभा के चुनाव में जमीनी धरातल पर समूचे प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करूं। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रदेश संगठन को गति दिया जायेगा। संजय सिंह पगार को अपना दल (एस) का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आर.वी. सिंह पटेल, रामनयन पटेल, बस्ती जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी, झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, सूरज चौधरी, राजकुमार चौधरी, बब्बन शर्मा, प्रदीप पटेल राना, सर्वेश चौधरी, विजय कुमार पटेल, इरफान, अनिल चौधरी, इन्द्रजीत चौधरी, वेद प्रकाश चौधरी,  सर्वेश वर्मा,  संजय पटेल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

और नया पुराने