संत कबीर नगर। जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा बायर्स/सेलर्स हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा उपायुक्त उद्योग द्वारा जेम पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया गया, इसी क्रम में राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ के इम्तियाज अन्सारी एवं आर्यश्रेष्ठ द्वारा जेम पोर्टल पर समय-समय पर उपलब्ध करायी गयी नवीन सुविधाएं तथा जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तन की जानकारी प्रदान की गयी, एवं जेम पोर्टल के उपायोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण की भी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान बायर्स एवं सेलर्स द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय/विक्रय किये जाने एवं जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। जिसके बारे में जेम की टीम द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही साथ उनके शंकाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के आहरण एवं वितरण अधिकारी/जिलास्तरीय अधिकारी, समस्त बैंक जिला समन्वयक, समस्त औद्योगिक/व्यापारिक संगठन, समस्त स्थानीय निर्माता एवं विक्रेता (जेम) द्वारा जेम पोर्टल के उपयोग में आ रही कठिनाईयों के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। जिसके सम्बन्ध में राज्य जेम प्रकोष्ठ लखनऊ के अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी/जिला स्तरीय अधिकारी, बैंक जिला समन्वयक, औद्योगिक/व्यापारिक संगठन, स्थानीय मेनुफैक्चरर्स (एम0एस0एम0ई0 इकाईया) एवं विक्रेता (जेम) उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल