बस्ती। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश हिन्दी
संस्थान द्वारा वर्ष 2022 में दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों
यथा-सुभद्र्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी
बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृत
लाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद
पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डा. रामकुमार वर्मा बाल नाटक
सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति
चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान तथा उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य
सम्मान हेतु साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियॉ आमंत्रित है।
उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है।
उन्होने
बताया है कि संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम, पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम
की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न
करना अनिवार्य है। एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की
संस्तुति ही मान्य होंगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक सम्मान की धनराशि
51000-00 है। उन्होने बताया कि बाल साहित्य सम्मान नियमावली 2015, संस्तुति
प्रपत्र तथा सम्मानों से संबंधित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in से प्राप्त किए जा सकते है।
उन्होने जिला
विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि विद्वानों की संस्तुति
जीवनवृत्त सहित निर्धारित प्रपत्र पर अन्तिम तिथि 24 जुलाई तक अपनी
संस्तुति सहित निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास
टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 को उपलब्ध
कराना सुनिश्चित करे तथा कृत कार्यवाही से उन्हे भी अवगत कराये।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल