न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो का किया गया निरीक्षण

(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में जनपद संत कबीर नगर से सम्बंधित कुल 36 महिला बन्दी जिला कारागार बस्ती में निरुद्ध हैं। जिनमें 22 सिद्धदोष एवं 14 विचाराधीन बन्दी हैं। पुरूष बंदियो को जनपद सन्त कबीर नगर की कारागार में माह अक्टूबर 2021 में ही अंतरित किया जा चुका है जबकि महिला बन्दी अभी भी जनपद बस्ती के जिला कारागार में निरुद्ध हैं। बन्दी महिलाओं द्वारा अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया गया कि उनके परिवारीजन पुरुष बंन्दी सन्त कबीर नगर जिला कारागार में स्थानांतरित हो गए हैं जबकि उनको अभी यहीं रखा गया है जिससे उन्हें अपने परिवारीजन से बात चीत करने में असुविधा होती है। महिला बंदियो ने शीघ्र ही उन्हें भी जनपद सन्त कबीर नगर स्थान्तरित करने की माँग की और ऐसा ना किये जाने पर उन्होंने कहा कि वे विरोध करेंगी। इस सम्बंध में जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद सन्त कबीर नगर के जिला कारागार में महिला बंन्दी रक्षक नियुक्त न होने के कारण उनका अंतरण नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त कुछ महिला बंदियो द्वारा बताया गया कि वे कई सालों से बंद हैं जबकि उनके मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।अधिकांश बन्दी दहेज हत्या के मामलों से संबंधित हैं। अन्य कोई समस्या नहीं बताई गई। उक्त जानकारी जिला प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी

और नया पुराने