(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित जिला मुख्यालय के ईदगाह सहित तमाम मस्जिदों पर मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा कर सभी के अमन चैन की दुआएं मांगी है। ईदगाह पर सुबह 8:30 बजे नमाज शुरु हो गई थी। ईद के मौके पर यहां जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सभी मुस्लिम भाइयों को गले लगा कर एक दूसरे को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह ईद का त्योहार इंसानियत और अमन चैन का पैगाम देता है, समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें कृतज्ञता का अभ्यास कराने और मानवता की सेवा करने के लिए आदर्शों पर चलने की भी याद दिलाता है। वही ईद के त्योहार पर जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी दानिश खान के आवास पहुचकर उनके पूरे परिवार की बधाई दिया है।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल