विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत पारम्परिक कारीगरों का विभिन्न ट्रेडो के लिए इन तिथियों में होगा साक्षात्कार

(जितेन्द्र पाठक) संत कबीर नगर उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया है। योजनार्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 परम्परागत कारीगर जैसे नाई, राजमिस्त्री, दर्जी, कुम्हार, लोहार, बढ़ई एवं हलवाई का साक्षात्कार उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, सन्त कबीर नगर में होना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न ट्रेडो के लिए साक्षात्कार हेतु जारी किये गये समयसारिणी के अनुसार नाई ट्रेड हेतु 04 मई 2022 को, राजमिस्त्री ट्रेड हेतु 05 मई 2022, बढई ट्रेड हेतु 06 मई 2022, कुम्हार ट्रेड हेतु 07 मई 2022, लोहार ट्रेड हेतु 09 मई 2022, हलवाई ट्रेड हेतु 11 एवं 12 मई 2022 तथा दर्जी ट्रेड हेतु 13, 17, 18, 19, 20 एवं 21 मई 2022 को साक्षात्कार  पूर्वान्ह 11 बजे से किया जाएगा।

और नया पुराने