कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता को किया सम्बोधित, दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कैबिनेट मंत्री ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के  सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अति पिछड़े एवं गरीब लोगों तक पहुंचाये जाने के लिये सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध -संजय निषाद

संत कबीर नगर।  संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य उ0प्र0 सरकार ने पशुबाजार, बालूशासन में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनता को सम्बोधित किया तथा आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मत्स्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े मुछुआ समुदाय के लोगों एवं आम जनमानस को मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन एवं बिक्री हेतु 1.50 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है तथा 5 लाख का मछुआ दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। उन्होंने एफ.पी.ओ. एवं बायोफ्लास्क के निर्माण पर अधिक जोर दिया।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अति पिछड़े एवं गरीब लोगों तक पहुंचाये जाने के लिये सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध एवं दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा जो भी योजनायें संचालित हैं, वह प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद,  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, सहायक निदेशक मत्स्य डा0 पुष्पारानी तिवारी, मत्स्य निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

और नया पुराने